नई दिल्ली: एमपी के रायसेन के दशहरा मैदान में ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया. किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई, उद्यानिकी और बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में ई-फॉर्म्स ऐप लॉन्च किया गया और विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की कृषि और अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. किसानों को बेहतर मूल्य और सिंचाई सुविधा मिल रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह महोत्सव किसानों की तकदीर बदलने में सहायक होगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती में तकनीक और नवाचार से आय बढ़ेगी और मध्यप्रदेश को हॉर्टिकल्चर हब बनाया जाएगा.
कार्यक्रम में कृषि, स्टार्टअप, फूड प्रोसेसिंग और एमएसपी पर भी चर्चा हुई. किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
