नई दिल्ली: लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि क्षेत्र के समग्र विकास का रोडमैप पेश किया. उन्होंने कहा कि अब समय है कृषि को प्रोडक्शन से प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी और प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का.
उन्होंने जोर दिया कि किसान की समृद्धि के बिना विकसित भारत का लक्ष्य संभव नहीं है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सीमित भूमि के बावजूद उत्तर प्रदेश देश के खाद्यान्न उत्पादन में बड़ा योगदान दे रहा है और कृषि विकास दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. उन्होंने एआई, ड्रोन, सैटेलाइट और बायोटेक्नोलॉजी के उपयोग को कृषि का भविष्य बताया.
डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को बाजार और मौसम की जानकारी मिल रही है. गन्ना क्षेत्र में तेजी से भुगतान और एथेनॉल उत्पादन में यूपी अग्रणी है. उन्होंने कहा कि सरकार किसान, वैज्ञानिक और बाजार के समन्वय से कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
