scorecardresearch
Thursday, 10 September, 2026
होमरिपोर्टपीएम ई-विद्या से घर-घर पहुंच रही डिजिटल शिक्षा, एक मंच पर मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

पीएम ई-विद्या से घर-घर पहुंच रही डिजिटल शिक्षा, एक मंच पर मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा नीति का लक्ष्य तकनीक को शिक्षा का विकल्प बनाने के साथ-साथ उसे सीखने की प्रक्रिया में प्रभावी सहयोगी बनाना है. पीएम ई-विद्या इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Text Size:

लखनऊ: योगी सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को लगातार बढ़ावा दे रही है. सरकार का जोर है कि डिजिटल संसाधन विद्यार्थियों के लिए आसान और सुलभ हों. इसी दिशा में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई से जुड़े जरूरी संसाधन एक ही मंच पर निशुल्क उपलब्ध करा रहा है.

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान के मुताबिक, पीएम ई-विद्या के जरिए डिजिटल लर्निंग को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है. एक ही मंच पर पढ़ाई की सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को सीखने के ज्यादा अवसर मिलेंगे और डिजिटल शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी. सोशल मीडिया के जरिए भी पीएम ई-विद्या ऐप की जानकारी साझा की जा रही है, ताकि विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक इससे जुड़ सकें.

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा नीति का लक्ष्य तकनीक को शिक्षा का विकल्प बनाने के साथ-साथ उसे सीखने की प्रक्रिया में प्रभावी सहयोगी बनाना है. पीएम ई-विद्या इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

पीएम ई-विद्या विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा का उपयोगी मंच है. इसमें पढ़ाई से जुड़े जरूरी डिजिटल संसाधन एक ही जगह उपलब्ध हैं. इससे विद्यार्थियों को अलग-अलग माध्यमों पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी और डिजिटल सामग्री तक पहुंच आसान होगी.

पीएम ई-विद्या पर डिजिटल लर्निंग से जुड़े संसाधन निशुल्क उपलब्ध हैं. विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल कर पढ़ाई कर सकते हैं. शिक्षक भी इन डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल कक्षा में पढ़ाने के लिए कर सकते हैं.

पीएम ई-विद्या ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड उपयोगकर्ता इसे गूगल प्ले स्टोर और आईओएस उपयोगकर्ता एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इससे अलग-अलग डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थी और शिक्षक भी इस मंच से जुड़ सकते हैं.

संदीप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा ने कहा, योगी सरकार प्रदेश के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए डिजिटल संसाधनों के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है. पीएम ई-विद्या जैसे प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को एक ही जगह पढ़ाई से जुड़े जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर सीखने की प्रक्रिया को अधिक आसान और प्रभावी बनाते हैं. हमारा प्रयास है कि तकनीक का लाभ प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचे और डिजिटल शिक्षा उनके सीखने का मजबूत माध्यम बने.

मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने कहा, डिजिटल संसाधनों की आसान और निशुल्क उपलब्धता विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सीखने और सिखाने के नए अवसर खोलती है. पीएम ई-विद्या के जरिए एक ही मंच पर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध होने से डिजिटल लर्निंग को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी. एससीईआरटी और विभागीय स्तर पर हमारा प्रयास है कि इन संसाधनों का विद्यालयी शिक्षण में अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित हो.

share & View comments