scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमरिपोर्टचित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर को बढ़ावा, BEL को 75 हेक्टेयर भूमि आवंटित

चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर को बढ़ावा, BEL को 75 हेक्टेयर भूमि आवंटित

₹562.5 करोड़ निवेश से राडार व वायु रक्षा यूनिट, बुंदेलखंड में रोजगार व औद्योगिक विकास को गति

Text Size:

नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन पत्र भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीएमडी मनोज जैन को सौंपा.

इस पहल को रक्षा विनिर्माण अवसंरचना को मजबूत करने और बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी. BEL करीब ₹562.5 करोड़ निवेश कर राडार और वायु रक्षा प्रणालियों की अत्याधुनिक यूनिट स्थापित करेगा.

इससे 300 से अधिक प्रत्यक्ष और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे. परियोजना से स्थानीय युवाओं को अवसर मिलेंगे और पलायन में कमी आएगी. सीएम ने कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देगी और प्रदेश में उच्च तकनीक आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को बढ़ावा देगी.

share & View comments