scorecardresearch
Wednesday, 25 November, 2026
होमरिपोर्टCM धामी ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन, उत्तराखंड के विकास कार्यों को दिखाया गया

CM धामी ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन, उत्तराखंड के विकास कार्यों को दिखाया गया

टीम उत्तराधुन ने तैयार किया है गीत, इसमें पर्यटन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसरों और स्टार्टअप के क्षेत्र में हो रहे कामों को दिखाया गया है.

Text Size:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों पर आधारित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया. टीम उत्तराधुन ने यह गीत तैयार किया है.

‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ थीम पर आधारित इस गीत में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और विकास कार्यों को दिखाया गया है. इसमें पर्यटन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के साथ स्टार्टअप और नए प्रयोगों के क्षेत्र में किए जा रहे कामों को भी शामिल किया गया है.

मुख्यमंत्री ने गीत तैयार करने वाले कलाकारों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गीत-संगीत लोगों की भावनाओं को जाहिर करने का एक अच्छा माध्यम है. ऐसी प्रस्तुतियों से राज्य की विकास यात्रा और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है.

धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास, महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

share & View comments