नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण परिवहन में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, 2026 शुरू की है. यह योजना 12,200 ऐसे गांवों में बस सेवा प्रदान करेगी, जहां अब तक सार्वजनिक परिवहन नहीं था.
योजना का लक्ष्य 59,163 ग्राम सभाओं को जोड़ना और हर ग्राम पंचायत में दिन में कम से कम दो बार बस सेवा सुनिश्चित करना है. दुर्गम इलाकों के लिए 28 सीटों तक की छोटी बसें चलाई जाएंगी.
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए चालक और सहायक स्टाफ की भर्ती आसपास के गांवों से होगी. निजी ऑपरेटरों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में निगरानी समितियां बस संचालन और किराया निर्धारण देखेंगे. इस योजना से 1.5 करोड़ छात्रों को स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी और ग्रामीण परिवारों को भरोसेमंद, किफायती परिवहन मिलेगा.
