scorecardresearch
Sunday, 5 July, 2026
होमरिपोर्टउत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े से विकास और सुशासन का दिया संदेश

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े से विकास और सुशासन का दिया संदेश

ऋषिकेश में 219 करोड़ रुपये की 51 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास. 2035 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य दोहराया.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद पर लगातार पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़े की शुरुआत की. कार्यक्रम में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान 219 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया.

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने धामी को पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास और विकास की निरंतरता का प्रतीक बताया. उन्होंने नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भू-कानून जैसे फैसलों की सराहना की.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार के लिए सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा सबसे बड़ा लक्ष्य है. उन्होंने 2035 तक उत्तराखंड को विकसित और श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने बताया कि राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है और पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं.

मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, पारदर्शी भर्ती, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन, निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया. उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान अधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे.

share & View comments