scorecardresearch
Monday, 28 September, 2026
होमरिपोर्ट‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का जिक्र, CM साय ने 85 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का जिक्र, CM साय ने 85 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को मुनगा के पोषण लाभों के बारे में जागरूक करना और हर घर में इसका पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है.

Text Size:

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ के लामकन्हार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का जिक्र किया. मुख्यमंत्री साय ने इसे राज्य के लिए गौरव की बात बताया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को मुनगा के पोषण लाभों के बारे में जागरूक करना और हर घर में इसका पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है.

साय ने कहा कि नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब शांति और विकास के नए अवसर बन रहे हैं. सरकार दूरदराज के इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रही है.

मुख्यमंत्री ने लामकन्हार में शिक्षा, सड़क और सामुदायिक सुविधाओं के लिए कुल 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा भी की. इसमें स्कूल भवन, सीसी रोड, सामुदायिक भवन और एकलव्य स्कूल में पुस्तकालय व प्रयोगशाला शामिल हैं.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में अमरूद का पौधा लगाया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की.

share & View comments