लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्किलिंग को बढ़ावा दे रही है. सरकार के ‘एआई प्रज्ञा’ प्रोग्राम के तहत लगभग 10 लाख युवाओं को एआई और डिजिटल तकनीक की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है.
प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की करीब 400 यूनिट्स सक्रिय हैं, जबकि 100 से अधिक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर विकसित करने की योजना है. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों के सहयोग से युवाओं को आधुनिक डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा रही है.
उत्तर प्रदेश देश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में करीब 65 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है. साथ ही 49 आईटीआई में एआई लैब स्थापित की जा रही हैं, ताकि युवाओं को नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके और उन्हें रोजगार व उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त हों.
