scorecardresearch
Tuesday, 6 October, 2026
होमरिपोर्ट‘मेरे सपनों का भारत’ में 50 लाख बच्चों ने लिया हिस्सा, सीएम मोहन यादव ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

‘मेरे सपनों का भारत’ में 50 लाख बच्चों ने लिया हिस्सा, सीएम मोहन यादव ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 42 हजार से ज्यादा स्कूलों में हुई इन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों ने विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ और समृद्ध भारत को लेकर अपने विचार चित्रों और भाषणों के जरिए सामने रखे.

Text Size:

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में 50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. मंगलवार को भोपाल के टीटी नगर स्थित मॉडल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजेताओं को पुरस्कार दिए और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

चित्रकला प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की आयुषी अहिरवार पहले, बालाघाट की डीनू बोपचे दूसरे और टीकमगढ़ की आयुषी सिद्धि नामदेव तीसरे स्थान पर रहीं. भाषण प्रतियोगिता में अशोक नगर की श्रीजी मिश्रा ने पहला, धार की छवि मंगरेलिया ने दूसरा और गुना की रानी रजक ने तीसरा स्थान हासिल किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 42 हजार से ज्यादा स्कूलों में हुई इन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों ने विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ और समृद्ध भारत को लेकर अपने विचार चित्रों और भाषणों के जरिए सामने रखे. उन्होंने कहा कि सरकार अगले दो साल में स्कूलों के सभी जर्जर भवनों की जगह नए भवन बनाने, शिक्षकों की भर्ती करने और विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं देने पर काम कर रही है.

share & View comments