scorecardresearch
Saturday, 19 September, 2026
होमरिपोर्टPM मोदी के जन्मदिन पर यूपी में 5.90 करोड़ दीये जले, 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

PM मोदी के जन्मदिन पर यूपी में 5.90 करोड़ दीये जले, 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 5 करोड़ 90 लाख दीये जलाए गए. प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

Text Size:

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए. इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 5.90 करोड़ दीये भी जलाए गए.

प्रदेशभर में लगाए गए 354 रक्तदान शिविरों में कुल 8,323 लोगों ने रक्तदान किया. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 12,271 लाभार्थियों को टूल किट दी गईं. इसके अलावा अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में भर्ती 73,959 मरीजों को फल बांटे गए. कार्यक्रमों के संचालन के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग नोडल विभाग रहे.

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 5 करोड़ 90 लाख दीये जलाए गए. प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

प्रमुख जिलों में बड़ी संख्या में दीये जलाए गए. लखनऊ में 21,23,900, सीतापुर में 21,43,140, वाराणसी में 3,28,204, रामपुर में 10,94,354, मथुरा में 5,59,277, प्रयागराज में 6,75,916, बरेली में 7,69,770, झांसी में 11,21,410, गौतमबुद्ध नगर में 2,32,529, गोरखपुर में 14,21,112, कानपुर देहात में 11,28,038, अयोध्या में 8,95,630, अमेठी में 1,91,490, आगरा में 13,32,200 और आजमगढ़ में 15,70,120 दीये जलाए गए.

share & View comments