scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमरिपोर्टबिहार महिला मेगा जॉब फेयर में पहले दिन 1188 महिलाओं को रोजगार

बिहार महिला मेगा जॉब फेयर में पहले दिन 1188 महिलाओं को रोजगार

पटना के ज्ञान भवन में 50 कंपनियों ने दिए नौकरी के अवसर, 5500 महिलाएं पहुंचीं.

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला मेगा जॉब फेयर के पहले दिन 1188 महिलाओं को रोजगार मिला. पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस मेले में करीब 50 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया. राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 5500 महिलाएं रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचीं.

रोजगार मेले में पंजीकरण, काउंसलिंग, इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया अलग-अलग काउंटरों पर व्यवस्थित ढंग से कराई गई. सफल उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए गए. इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और हेल्थ सेक्टर में सबसे अधिक नियुक्तियां हुईं, जबकि रिटेल, आईटी, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग में भी अवसर उपलब्ध रहे. ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट, बजाज ऑटो, एसबीआई लाइफ और एयरटेल समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हुईं. अधिकारियों ने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल बताया.

share & View comments