scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमरिपोर्टउत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन 2.0 की शुरुआत, केंद्र-राज्य के बीच एमओयू पर साइन

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन 2.0 की शुरुआत, केंद्र-राज्य के बीच एमओयू पर साइन

ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए नई योजनाओं को तेज़ी से लागू करने पर ज़ोर

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र और राज्य सरकार के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए. यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘हर घर नल से जल’ लक्ष्य को तेज़ी से लागू करने की दिशा में अहम कदम है. इससे जलापूर्ति योजनाओं को बेहतर योजना, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हजारों गांवों में अब नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों में कमी आई है. उन्होंने बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी घर-घर नल से जल पहुंच रहा है. केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने परियोजनाओं में गुणवत्ता और जवाबदेही बनाए रखने पर ज़ोर दिया.

share & View comments