scorecardresearch
Monday, 6 July, 2026
होमरिपोर्टयूपी के 10 लाख शिक्षकों को मिलेगा विशेष बीमा सुरक्षा पैकेज

यूपी के 10 लाख शिक्षकों को मिलेगा विशेष बीमा सुरक्षा पैकेज

बेसिक शिक्षा विभाग और एसबीआई के बीच 8 जुलाई को होगा एमओयू. स्थायी और संविदा कर्मचारियों को मिलेंगी बैंकिंग व बीमा सुविधाएं.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों की सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 8 जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक के साथ महत्वपूर्ण समझौता करेगी. वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले इस एमओयू के तहत विभाग के करीब 10 लाख स्थायी और संविदा शिक्षक तथा कर्मचारी विशेष सैलरी पैकेज और व्यापक बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त करेंगे.

योजना में लगभग 4.50 लाख स्थायी और 5.50 लाख संविदा कार्मिक शामिल होंगे. स्थायी कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट और स्थायी दिव्यांगता बीमा, जबकि 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट कवर मिलेगा. बच्चों की शिक्षा और पुत्रियों के विवाह के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी.

10 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और एयर एक्सीडेंट कवर मिलेगा. इससे कम वेतन पाने वालों को जीरो बैलेंस खाते और रुपे डेबिट कार्ड के आधार पर एक लाख रुपये का बीमा मिलेगा. एसबीआई में वेतन खाते रखने वाले कर्मचारियों को यह लाभ स्वतः मिलेगा, जबकि अन्य कर्मचारियों को बैंक में वेतन खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

share & View comments