scorecardresearch
Monday, 17 June, 2024
होमराजनीतिBJP के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे NCP में होंगे शामिल : जयंत पाटिल

BJP के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे NCP में होंगे शामिल : जयंत पाटिल

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे.

Text Size:

मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे.

पाटिल ने पत्रकारों से कहा, ‘वह (खडसे) शुक्रवार दोपहर दो बजे राकांपा में शामिल होंगे…. इससे पार्टी और मजबूत होगी.’

एकनाथ खडसे ने भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को इस्तीफा भेजा दिया. उन्होंने लिखा है कि ‘मैं व्यक्तिगत कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.’

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, मुझे आज सुबह एकनाथ खडसे का इस्तीफा मिला और इसे स्वीकार कर लिया गया है. हम उन्हें एक नई पार्टी में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे.

पिछले कुछ दिनों से ही खडसे के भाजपा छोड़ने और शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होने की खबरें चर्चा में थी.

(भाषा के इनपुट के साथ)

share & View comments