scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशसीबीडीटी ने तीन नए चुनावी न्यासों को मंजूरी दी; 15 अन्य को नवीनीकरण मिला

सीबीडीटी ने तीन नए चुनावी न्यासों को मंजूरी दी; 15 अन्य को नवीनीकरण मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने तीन नए चुनावी न्यासों को मंजूरी दी है और 15 अन्य की मंजूरी का नवीनीकरण किया गया है।

सीबीडीटी ने 12 दिसंबर, 2022 तक स्वीकृत चुनावी ट्रस्ट की एक अद्यतन सूची जारी की है, जिसमें ऐसी 18 संस्थाओं के नाम हैं।

स्मॉल डोनेशन इलेक्टोरल ट्रस्ट, इंडिपेंडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट और भारतीय भूमि इलेक्टोरल ट्रस्ट नामक नए चुनावी न्यासों को मंजूरी दी गई है, जबकि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट और प्रोग्रेस इलेक्टोरल ट्रस्ट जैसे न्यासों की मंजूरी का नवीनीकरण किया गया है।

निर्वाचन आयोग के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब ऐसे निकाय मानदंडों को पूरा करते हैं, तो सीबीडीटी उन्हें चुनावी ट्रस्ट के रूप में कार्य करने की मंजूरी देता है।

अद्यतन सूची मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक की गई।

कोई चुनावी ट्रस्ट भारत के किसी नागरिक, भारत में पंजीकृत किसी कंपनी और फर्म या हिंदू अविभाजित परिवार या भारत निवासी व्यक्तियों के किसी संघ या व्यक्तियों के किसी निकाय से स्वैच्छिक चंदा प्राप्त कर सकता है।

चुनावी ट्रस्ट केवल चुनाव कानून के तहत पंजीकृत योग्य राजनीतिक दलों को ही धन वितरित कर सकता है।

ऐसे न्यासों से मिलने वाला दान प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए चंदा का एक प्रमुख स्रोत है।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments