scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशसिक्किम में आठ मई के समझौते की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई

सिक्किम में आठ मई के समझौते की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई

Text Size:

गंगटोक, आठ मई (भाषा) सिक्किम में रविवार को, आठ मई, 1973 में हस्ताक्षरित त्रिपक्षीय समझौते की स्वर्ण जयंती मनाई गई, जिसे तत्कालीन साम्राज्य के भारत में विलय की दिशा में पहला कदम माना जाता है।

भारत सरकार, सिक्किम के तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य और तत्कालीन राज्य के तीन राजनीतिक दलों के बीच प्रशासनिक व लोकतांत्रिक सुधारों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

इस मौके पर गंगटोक के एमजी मार्ग पर सिक्किम नागरिक समाज (एसएनएस) द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य की नामी हस्तियां शामिल हुईं।

एसएनएस के प्रवक्ता पासंग शेरपा ने कहा कि सिक्किम के इतिहास और भारत में इसके विलय को देश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।

समझौते पर हस्ताक्षर के दो साल बाद 16 मई, 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बन गया था।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments