scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशसलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में आरोपियों पर मकोका के तहत मुकदमा दर्ज

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में आरोपियों पर मकोका के तहत मुकदमा दर्ज

Text Size:

मुंबई, 27 अप्रैल (भाषा) मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कथित शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) के साथ-साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है।

बिहार के रहने वाले गुप्ता और पाल को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ से जबकि सोनू बिश्नोई और थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

कनाडा में रहने वाले अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments