scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशसरकार की शह पर हुई भाकियू मे तोड़फोड़ : नरेश टिकैत

सरकार की शह पर हुई भाकियू मे तोड़फोड़ : नरेश टिकैत

Text Size:

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) 21 मई(भाषा) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर ही भाकियू में तोड़फोड़ कर अलग संगठन बनाया गया है।

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शनिवार शाम एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 13 महीने तक चले किसान आंदोलन में सब साथ रहे, अब संगठन मे कांटे निकल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह और सरकार के खर्चे पर उनके

संगठन मे तोड़.फोड़ कर नया किसान संगठन बनाया गया और यह सरकार का संगठन है।

टिकैत ने कहा कि भाकियू के आंदोलन और संगठन जनता चलाती है, इसलिए किसी के जाने से भाकियू पर फर्क नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रविवार (15 मई) को संगठन दो फाड़ हो गया। एक वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेश चौहान ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नाम से अलग गुट बनाने का ऐलान कर दिया था।

भाकियू (अराजनीतिक) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी हरिनाम सिंह ने कहा था, ‘‘संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के गठन की घोषणा की है।’’

भाषा सं जफर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments