scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशविरोधी गुट के हमले के बाद पांच युवकों के डूबने की आशंका: पुलिस

विरोधी गुट के हमले के बाद पांच युवकों के डूबने की आशंका: पुलिस

Text Size:

यमुनानगर,15 मई (भाषा) हरियाणा के यमुनानगर में नदी में नहाते वक्त विरोधी गुट द्वारा ईंट और पत्थरों से हमला किए जाने के बाद रविवार को पांच युवकों के यमुना में डूबने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हमले के वक्त नदी में नहा रहे पांच युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे, लेकिन पांच अन्य युवकों के डूबने की आशंका है जिनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते 10 युवक यमुना में नहाने गए थे कि तभी उनके विरोधी गुट के कुछ लोग मोटरसाइकिल से नदी किनारे पहुंचे और नदी में नहा रहे युवकों पर पथराव कर दिया। इसने कहा कि हमलावरों ने युवकों की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

पास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश थी।

बुरिया थाने के प्रभारी लज्जा राम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

भाषा

शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments