scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशवायुसेना प्रमुख शनिवार को आईएएफ विरासत केंद्र की प्रगति की समीक्षा करेंगे

वायुसेना प्रमुख शनिवार को आईएएफ विरासत केंद्र की प्रगति की समीक्षा करेंगे

Text Size:

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (भाषा) वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शनिवार को यहां भारतीय वायुसेना (आईएएफ) विरासत केंद्र का दौरा करेंगे और इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वायुसेना प्रमुख विरासत केंद्र की स्थापना से संबंधित टीम से भी बातचीत करेंगे और इसके उद्घाटन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे।

बयान में कहा गया कि विरासत केंद्र अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है और यह भारतीय वायुसेना का पहला विरासत केंद्र (हेरिटेज सेंटर) है।

रक्षा मंत्री द्वारा भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन आठ मई को किए जाने का कार्यक्रम है।

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments