scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशयमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंडों की योजना का ड्रॉ निकाला गया

यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंडों की योजना का ड्रॉ निकाला गया

Text Size:

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंडों की योजना का ड्रॉ सोमवार को निकाला गया। ड्रॉ में 13763 आवेदक शामिल हुए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंडों की योजना निकाली थी। इसमें 415 भूखंड थे। ड्रॉ के जरिये जेवर एयरपोर्ट के पास अब 415 लोगों का घर बनाने का सपना पूरा हो गया। इस योजना में 16,416 आवेदन आए, जिसमें 13,763 आवेदक पात्र पाए गए। इन्हें ही ड्रॉ में शामिल किया गया।

यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि तय तिथि के तहत यमुना प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर पी-3 के सामुदायिक केंद्र में सुबह 10 बजे से ड्रॉ प्रक्रिया शुरू कराई। ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए एक समिति बनाई गई थी जिसके सदस्य पूरी प्रक्रिया में शामिल रहे। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

प्राधिकरण ने सफल आवेदकों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments