scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशमहिला के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महिला के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

जम्मू, 15 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति को महिला से बलात्कार और घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह के रहने वाले आरोपी को एक महिला की लिखित शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं।

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments