scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : ठाणे में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 21 और मामले

महाराष्ट्र : ठाणे में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 21 और मामले

Text Size:

ठाणे, 29 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 और मामले मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 7,09,023 तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह मामले बृहस्पतिवार को सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि पिछले दिन जिले में किसी मरीज की मौत नहीं होने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 11,892 पर स्थिर रही। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड​​-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,63,612 मामले सामने आए हैं और महामारी के कारण मरने वालों की संख्या यहां 3,407 है।

भाषा फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments