scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के मंत्री ने नवनीत राणा और उनके पति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया

महाराष्ट्र के मंत्री ने नवनीत राणा और उनके पति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया

Text Size:

चंद्रपुर, 25 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री विजय वडेट्टीवार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राणा दंपति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था और इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

वीडियो में कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने नवनीत राणा और उनके पति पर मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है। वह दोनों के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते भी नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा और बडनेरा के विधायक उनके पति रवि राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे का हवाला देते हुए अंततः उद्धव के निजी आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपनी योजना रद्द कर दी थी।

भाषा रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments