scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिये 17 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई

महाराष्ट्र कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिये 17 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई

Text Size:

मुंबई, 12 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने आगामी स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने और तैयारी करने के लिए बुधवार को 17 सदस्यीय चुनाव समन्वय समिति का गठन किया जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पटोले की अध्यक्षता वाली समिति में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता बालासाहेब थोराट, राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, बसवराज पाटिल, चंद्रकांत हांडोर, प्रणीति शिंदे, कुणाल पाटिल, पूर्व मंत्री नितिन राउत और यशोमति ठाकुर तथा अन्य शामिल हैं।

राज्य कांग्रेस के एक बयान में कहा गया है कि समिति को महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी करने और रणनीति को अंतिम रूप देने का काम सौंपा जा रहा है।

भाषा प्रशांत अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments