scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशमहंत नृत्य गोपाल दास की तबियत स्थिर और संतोष जनक

महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत स्थिर और संतोष जनक

Text Size:

लखनऊ, 28 अप्रैल (भाषा) राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत में सुधार है और अस्पताल ने उनकी हालत स्थिर तथा संतोष जनक बताई है।

अयोध्या निवासी 83 वर्षीय दास को गुर्दे की पुरानी बीमारी है और उन्हें मूत्र संक्रमण और कमजोरी के बाद रविवार को अयोध्या से लखनऊ लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बृहस्पतिवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब में संक्रमण होने और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में अयोध्या से (लाकर) मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति में आज सुधार देखा गया तथा तबीयत अभी स्थिर और संतोषजनक है।’

उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है।

भाषा जफर अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments