scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशमकर संक्रांति पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में डुबकी लगायी

मकर संक्रांति पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा सागर में डुबकी लगायी

Text Size:

सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल), 15 जनवरी (भाषा) हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम गंगा सागर में मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी। पश्चिम बंगाल सरकार के एक मंत्री ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान का महुर्त शनिवार शाम 6:53 बजे से शुरू हुआ और रविवार सूर्यास्त तक था।

मंत्री अरूप बिस्वास ने बताया कि रविवार शाम चार बजे तक पिछले कुछ दिनों में देशभर से 51 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा सागर आए हैं। उन्होंने बताया कि और 10 लाख लोग गंगा सागर पहुंचने वाले हैं।

श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगायी और कपिल मुनि आश्रम में पूजा की।

उन्होंने बताया कि इस साल के गंगा सागर मेले में अभी तक दिल का दौरा पड़ने से सात लोगों की मौत हुई है। इनमें से उत्तर प्रदेश के दो लोगों की मौत रविवार को हुई है।

वहीं, विभिन्न कारणों से बीमार हुए 125 श्रद्धालुओं का इलाज सागर द्वीप के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, 25 अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि घने कोहरे के कारण शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक गंगा सागर द्वीप तक जाने वाली नौकाओं के संचालन पर पाबंदी लगा दी गई थी।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments