scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशभरतपुर: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

भरतपुर: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

Text Size:

जयपुर, 19 मई (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह हादसा पहाड़ी क्षेत्र में हुआ जब एक कार और एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना पीड़ित बाजार से खंडेलवा गांव लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें पास के अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान अरबाज, वसीम (दोनों 16), परवेज (17), आलम (21) और आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वे एक ही परिवार के थे।

हादसे में एसयूवी सवार पांच लोग भी घायल हो गए।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments