scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशबेचैनी की शिकायत के बाद बीयर फैक्टरी की आठ महिला श्रमिक अस्पताल में भर्ती

बेचैनी की शिकायत के बाद बीयर फैक्टरी की आठ महिला श्रमिक अस्पताल में भर्ती

Text Size:

जम्मू, आठ मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बीयर बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करने वाली आठ महिला श्रमिकों को बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये श्रमिक कारखाने में खाली बोतलें साफ कर रहे थीं और इस दौरान उन्होंने सिरदर्द, मितली तथा उल्टी की शिकायत की ।

अधिकारियों ने कहा कि इन श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि कारखाने में केवल आठ महिलाएं मौजूद थीं और उनकी स्थिति की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments