scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशबिहार के मुजफ्फरपुर से महिला नक्सली गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर से महिला नक्सली गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरपुर, 24 मई (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कथित ‘कट्टर’ महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

कुढ़नी थाना के दारोगा अरविंद कुमार ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम मंसूरी देवी उर्फ मंसूरी दीदी है।

उन्होंने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि मंसूरी देवी शनिवार की देर रात जैतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रामकृष्ण दोबियाही गांव स्थित अपने घर आई है जिसके आधार पर छापेमारी की कार्रवाई कर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली नक्सली, संगठन की वैशाली सब जोनल कमेटी की सदस्या होने के साथ बम बनाने में महारत रखने वाले दस्ते की भी सक्रिय सदस्य है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली अप्रैल् 2013 में कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित तुर्की रेलवे स्टेशन के समीप एक निजी निर्माण कंपनी के आधार शिविर को उड़ाने के मामले में नामजद है। उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ सकरा, करजा, सरैया और बगहा के लौकरिया थाने में करीब आधा दर्जन अन्य मामले दर्ज हैं।

भाषा सं. अनवर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments