नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र में कथित तौर पर ‘कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों’ के बारे में छह प्रश्न पूछे जाने को लेकर राजस्थान के शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।
मंत्रालय ने एक पत्र में कहा, ”प्रश्न पत्र की प्रासंगिक प्रतियों के साथ मीडिया के एक वर्ग में समाचार प्रकाशित हुआ है। इस समाचार को लेकर राज्य सरकार की टिप्पणियां और संबंधित जानकारी विभाग को भेजी जा सकती हैं।”
भाजपा ने इस मुद्दे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा।
पार्टी ने ट्वीट किया, ”राजनीति विज्ञान के इस प्रश्न पत्र को देखकर कई छात्रों को तो यह भी समझ नहीं आया कि परीक्षा राजनीति विज्ञान की थी या कांग्रेस के इतिहास की।”
भाषा शफीक पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
