scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशप्रख्यात पत्रकार वी पी रामचंद्रन का निधन

प्रख्यात पत्रकार वी पी रामचंद्रन का निधन

Text Size:

कोच्चि, 11 मई (भाषा) प्रख्यात पत्रकार वी पी रामचंद्रन का बुधवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

रामचंद्रन ने समाचार एजेंसियों-पीटीआई और यूएनआई के साथ संवाददाता के रूप में काम किया था और कुछ समय तक ‘मातृभूमि’ अखबार के संपादक भी रहे।

रामचंद्रन 98 वर्ष के थे। उनका निधन कोच्चि के पास कक्कानाडु स्थित अपने आवास में हुआ। वीपीआर के नाम से मशहूर रामचंद्रन ने 1990 के दशक में केरल प्रेस अकादमी के अध्यक्ष का पद भी संभाला था।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें केरल सरकार ने 2013 में सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रामचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा आशीष अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments