scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशपैसा कमाना बुरी बात नहीं है, पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बातः उप्र के मंत्री ने अफसरों से कहा

पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बातः उप्र के मंत्री ने अफसरों से कहा

Text Size:

झांसी, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक नहर में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई और कहा ”पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं।”

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सिंह जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर यहां गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे।

इस दौरान नहर में गंदगी मिलने पर वह खफा हो उठे और अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा ” सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है ।”

मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने पर कि वह इस संबंध में पता करते हैं, सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा ” आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है। करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।”

भाषा सं जफर

पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments