scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशपैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र), 15 अप्रैल(भाषा) गाजियाबाद पुलिस ने पैगंबर मोहम्‍मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को सुदेश ठाकुर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुदेश ठाकुर ने कुछ दिन पहले अपने फेसबुक पेज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की और आपत्तिजनक तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

उन्होंने बताया कि यह पोस्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुई, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई का अनुरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सीमा भास्कर राव ने कहा, ‘‘आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे आज गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।’’

अपनी गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तस्वीर और उक्त टिप्पणी अनजाने में पोस्ट की थी।

भाषा सं आनन्द धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments