जयपुर, 15 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे (चुनाव में) पसीना बहाने को तैयार हो जाएं।
जयपुर से सीकर जिले के शाकंभरी माता मंदिर में दर्शन और पूजा करने पहुंचीं राजे ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘अब मेहनत करने और पसीना बहाने का वक्त आ गया है। आचार संहिता निकाल दो तो यह राज्य सरकार अब 350 दिनों की है।’’
राजे के प्रवक्ता के अनुसार, भाजपा नेता ने शाकंभरी मंदिर में पूजा की। इससे पहले जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने राजे का स्वागत किया।
इस दौरान राजे ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस सरकार में किसान, व्यापारी, मजदूर और महिलायें सब दुखी हैं।
भाषा पृथ्वी शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.