scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशनोएडा: स्कूल में बम होने की सूचना निकली अफवाह

नोएडा: स्कूल में बम होने की सूचना निकली अफवाह

Text Size:

नोएडा, 14 अप्रैल (भाषा) नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक निजी स्कूल में बम होने की सूचना के बाद तलाश की गई लेकिन वहां पर कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर-51 के स्कूल को एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था कि समूह के देश भर में स्थित स्कूलों में से किसी एक स्कूल में बम लगा है।

चंदर ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में तलाश की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि ई-मेल किसने भेजा और उसका क्या उद्देश्य था, इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है।

भाषा सं आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments