scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशदोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) सोमवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि17 मोदी तेलंगाना दुर्घटना

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना सड़क हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार को एक दुर्घटना में हुई मौतों पर सोमवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की।

दि20 चक्रवात लीड असानी

चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के कारण ओडिशा में कुछ तटीय इलाके खाली कराए गए

नयी दिल्ली: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, हालांकि अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘असानी’ के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं ओर बारिश हो सकती है।

दि16 न्यायालय लीड न्यायाधीश

न्यायमूर्ति धूलिया, न्यायमूर्ति पारदीवाला ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के तौर पर शपथ ली

नयी दिल्ली: गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जमशेद बी पारदीवाला ने सोमवार को यहां उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय में एक बार फिर न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है, जो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है।

प्रादे16 असम शाह सीमा

शाह ने असम में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की समीक्षा की

मनकाचर (असम): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मनकाचर सेक्टर में असम-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की सोमवार को समीक्षा की।

दि19 भारत जमैका जयशंकर

जयशंकर ने जमैका की विदेश मंत्री से बातचीत की, राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री जयशंकर ने जमैका की विदेश मंत्री के जे स्मिथ के साथ सोमवार को बातचीत की । इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जमैका की आसन्न यात्रा की तैयारियों, राष्ट्रमंडल महासचिव के लिये स्मिथ की उम्मीदवारी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

दि15 विमानन इंडिगो लीड बच्चा

इंडिगो ने दिव्यांग बच्चे को यात्रा करने से रोका, सिंधिया खुद कर रहे हैं घटना की जांच

नयी दिल्ली: विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा रांची हवाईअड्डे पर एक दिव्यांग बच्चे को विमान में सवार होने से रोके जाने के एक दिन बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि ऐसे बर्ताव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी इंसान को ऐसी स्थिति से गुजरना नहीं पड़े। सिंधिया ने साथ ही कहा कि वह खुद घटना की जांच कर रहे हैं।

दि13 दिल्ली अदालत दंगे

जहांगीरपुरी हिंसा : अदालत ने कहा कि दिल्ली पुलिस ‘पूरी तरह विफल’ रही

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि दिल्ली पुलिस पिछले महीने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अनधिकृत जुलूस को रोकने में ‘‘पूरी तरह नाकाम’’ रही। इस जुलूस के दौरान इलाके में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी।

दि10 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 20,403 हुई, 3207 नए मामले

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,207 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,05,401 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 20,403 रह गई है।

वि14 श्रीलंका लीड राजनीति

जनता के लिए ‘‘कोई भी बलिदान’’ देने को तैयार हूं : प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे

कोलंबो, नौ मई (भाषा) घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को कहा कि वह जनता के लिए ‘‘कोई भी बलिदान’’ देने को तैयार हैं।

वि18 पाक शहबाज इमरान

पाकिस्तान : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर देश में गृहयुद्ध छेड़ने की साजिश रचने और राष्ट्रीय संस्थाओं के खिलाफ मनगढंत कहानी गढ़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

अर्थ9 एलआईसी आईपीओ

एलआईसी आईपीओ: पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को निर्गम के अंतिम दिन मिला पूर्ण अभिदान

नयी दिल्ली, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित शेयरों को सोमवार को, निर्गम के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिला। कुल मिलाकर इस निर्गम को दोगुना से अधिक अभिदान मिल चुका है।

खेल9 खेल गोल्फ लाहिड़ी

लाहिड़ी वेल्स फार्गो चैंपियनशिप मे संयुक्त छठे स्थान पर रहे

पोटोमैक, भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने चौथे दौर के आखिरी छह होल में दो बोगी की जिससे उन्होंने यहां वेल्स फार्गो गोल्फ चैंपियनशिप में अपना अभियान संयुक्त छठे स्थान के साथ खत्म किया।

खेल10 खेल बधिर ओलंपिक दीक्षा

गोल्फर दीक्षा डागर बधिर ओलंपिक के अंतिम आठ में

कैक्सियास डो सुल (ब्राजील), भारत की दीक्षा डागर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दो दौर में 67 और 72 के स्कोर बनाये तथा यहां चल रहे बधिर ओलंपिक की महिला गोल्फ प्रतियोगिता के 36 होल के ‘स्ट्रोक प्ले’ के बाद शीर्ष पर रहकर अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनायी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments