scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा सामान्य से चार डिग्री अधिक

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा सामान्य से चार डिग्री अधिक

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने दर्ज किया गया यह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से एक बार फिर लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा और शुक्रवार से फिर लू चल सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत रहा।

हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने से पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments