scorecardresearch
Thursday, 10 October, 2024
होमदेशदिल्ली कांग्रेस ने अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर भाजपा मुख्यालय के पास किया प्रदर्शन

दिल्ली कांग्रेस ने अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर भाजपा मुख्यालय के पास किया प्रदर्शन

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित नगर निगमों द्वारा चलाये गये अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ रविवार को यहां डीडीयू मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ने के दौरान पुलिस ने अवरोधकों (बैरिकेड्स) पर रोक दिया।

दिल्ली कांग्रेस के नेता परवेज़ आलम ने कहा, ”दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम गरीब लोगों के घरों और दुकानों को गिराने के लिए ये अभियान चला रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता इसके बंद होने तक विरोध करते रहेंगे।”

दक्षिणी और उत्तर नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया हुआ है। दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग में इस सप्ताह की शुरुआत में ऐसे ही एक अभियान के दौरान निगमकर्मियों को स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों द्वारा कथित तौर पर स्थापित किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए पार्टी शासित नगर निगमों को पत्र लिखा है।

भाषा फाल्गुनी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments