scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशट्रेन में छूटी पूर्व आईजी की रिवॉल्वर, रेलवे पुलिस ने वापस लौटाई

ट्रेन में छूटी पूर्व आईजी की रिवॉल्वर, रेलवे पुलिस ने वापस लौटाई

Text Size:

इरोड (तमिलनाडु), 23 अप्रैल (भाषा) चेन्नई से इरोड की ट्रेन यात्रा के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक पोन मनिकवेल शनिवार को इरोड रेलवे स्टेशन पर उतरते समय गलती से एक डिब्बे में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर छोड़ गए।

रेलवे पुलिस के मुताबिक यरकौड एक्सप्रेस सुबह छह बजे यहां रेलवे स्टेशन पहुंची। कुछ मिनट बाद, रेल कर्मचारी डिब्बों की सफाई करने लगे, तो एक वातानुकूलित डिब्बे में तकिये के नीचे से उन्हें रिवॉल्वर मिली, जिसे उन्होंने अधिकारियों को सौंप दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दी।

रेलवे अधिकारियों ने जब विशेष कोच से यात्रा करने वाले यात्रियों के विवरण का सत्यापन किया, तो उन्होंने पाया कि पोन मनिकवेल चेन्नई में ट्रेन में सवार हुए थे और इरोड आए थे। यरकौड एक्सप्रेस के आने के करीब एक घंटे बाद रेलवे अधिकारियों को पोन मानिकवेल का फोन आया, जिन्होंने बताया कि वह ट्रेन में गलती से अपनी रिवॉल्वर और गोलियां छोड़ गए हैं। बाद में वह रेलवे स्टेशन पहुंचे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर और गोलियों का विवरण दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें रिवॉल्वर और गोलियां सौंप दीं।

पूर्व आईजी ने रिवॉल्वर ट्रेन में छोड़कर जाने पर खेद व्यक्त किया। पोन मानिकवेल एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए इरोड आए थे।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments