scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशगोंडा में प्रशासन ने 56 बीघा शत्रु संपत्ति मुक्त कराया

गोंडा में प्रशासन ने 56 बीघा शत्रु संपत्ति मुक्त कराया

Text Size:

गोंडा (उप्र) दो मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला प्रशासन ने जिले की तरबगंज तहसील के अकौनी गांव में स्थित 56 बीघा शत्रु संपत्ति मुक्त करा लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तरबगंज के तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि रविवार को अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पर लगी गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त किया गया।

हैदर ने बताया कि मौके पर शत्रु संपत्ति का बोर्ड लगाते हुए लोगों को चेतावनी दी गयी है कि यदि किसी ने इस जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अवैध कब्जेदार राम मूरत, रमेश चंद्र, प्रेम नाथ और सत्य भवन निवासीगण दलपी पुरवा ताराडीह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अकौनी ग्राम सभा में 56 बीघे भूमि के मालिक पाकिस्तान चले गए थे और वहीं रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संपत्ति पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे और इसे मुक्त करा लिया गया है और दोबारा यदि किसी ने कब्जा करने का प्रयास किया तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments