scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशगृह मंत्रालय ने ओडिशा के दो एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया

गृह मंत्रालय ने ओडिशा के दो एनजीओ का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को ओडिशा स्थित दो गैर- सरकारी संगठनों का ‘एफसीआरए’ पंजीकरण निरस्त कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। ‘हैवनली ग्रेस मिनिस्ट्रीज’ और ‘पीपुल्स आर्गेनाइजेशन फॉर एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल’ नामक संगठनों के विदेश से चंदा लेने पर पाबंदी लगा दी गई है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इन दोनों संगठनों ने विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) 2010 के प्रावधानों का उल्लंघन किया जिसके कारण इनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

भाषा

यश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments