scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशगिरिडीह में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच घायल

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच घायल

Text Size:

गिरिडीह, 24 अप्रैल (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हुए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज डुमरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन डिवाइडर से जा टकराया, जिससे नरेश जैन नामक एक श्रद्धालु की मौत हो गई जोकि रांची के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गये जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

ये सभी पार्श्वनाथ मधुवन से एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर रांची वापस लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में बिरनी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में आइसक्रीम बेचने वाले की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार ने आइस्क्रीम बेचने वाले को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा, संवाद, इन्दु शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments