scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशखालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर पटियाला में हुई हिंसा की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी बनाई

खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर पटियाला में हुई हिंसा की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी बनाई

Text Size:

पटियाला, चार मई (भाषा) पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने यहां पिछले सप्ताह निकाले गये खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर हुई हिंसा के मामले में जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। हिंसा में चार लोग घायल हो गये थे।

पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा कि पटियाला की घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह की निगरानी में एसआईटी गठित की गयी है।

चिन्ना ने कहा कि एसआईटी दो समूहों के बीच यहां 29 अप्रैल को हुए संघर्ष के मामले में विस्तृत जांच करेगी।

काली माता मंदिर के बाहर संघर्ष हुआ था जहां ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ के सदस्यों ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ निकाला था। इस दौरान निहंगों समेत कुछ सिख कार्यकर्ताओं ने विरोध में एक और मार्च निकाला।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद दोनों समूहों के बीच झड़प हो गयी जिसमें चार लोग घायल हो गये।

पुलिस ने हिंसा में शामिल रहने के आरोप में मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना और आठ अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सिलसिले में छह प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments