scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकार के पेड़ से टकराने पर दो लोगों की मौत, छह जख्मी

कार के पेड़ से टकराने पर दो लोगों की मौत, छह जख्मी

Text Size:

मिर्जापुर (उप्र), 29 अप्रैल (भाषा) मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग जख्मी हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बरकच्चा घाटी इलाके में एक तेज रफ्तार कार एक पेड़ से जा टकरायी।

इस घटना में गोपाल (30) नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राज सोनकर (17) नामक किशोर ने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। वे एक विवाह समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे।

हादसे में छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

भाषा सं सलीम

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments