scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशकांग्रेस के बिना दिल्ली की सत्ता में किसी बदलाव के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता: एंटनी

कांग्रेस के बिना दिल्ली की सत्ता में किसी बदलाव के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता: एंटनी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस की मुख्य भूमिका के बिना दिल्ली में केंद्र सरकार में बदलाव के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत और मार्गदर्शन करने वाली ताकत है।

पूर्व रक्षा मंत्री ने दावा किया कि नेहरू-गांधी परिवार के बिना देश के 99 प्रतिशत कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्वीकार नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को कमतर मत आंकिए। वह वापसी करेगी। कांग्रेस की भूमिका के बिना दिल्ली में सरकार के बदलाव के बारे में आप सोच नहीं सकते।’’

लंबे समय तक कांग्रेस के संगठन और सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले एंटनी अब अपना कार्यक्षेत्र अपने गृह राज्य केरल को बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया था कि उन्हें अब राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया जाए।

भाषा हक हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments