scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकश्मीरी पंडित कर्मचारियों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी

Text Size:

श्रीनगर, 18 मई (भाषा) अपने सहकर्मी राहुल भट्ट की उनके कार्यालय के अंदर हत्या का विरोध कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में विरोध मार्च निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने शेखपुरा कालोनी से हुमांस तक मार्च के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और ‘वी वांट जस्टिस’ (हमें इंसाफ चाहिए) जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने बडगाम के जिला मजिस्ट्रेट के खिलाफ भी नारेबाजी की।

भट्ट की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन का आज सातवां दिन था।

भट्ट की 12 मई को चाडूरा में उनके कार्यालय के अंदर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments