scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशओडिशा के खुर्दा में तीन लोग गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर बरामद

ओडिशा के खुर्दा में तीन लोग गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर बरामद

Text Size:

भुवनेश्वर,12 मई (भाषा) ओडिशा के खुर्दा में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर बरामद की गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने खुर्दा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के दधीमाच्छगडिया से एक करोड़ रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर बरामद की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग खुर्दा कस्बे की बीडीए कॉलोनी में रह रहे थे। उनके पास से अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं।

पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

भाषा शोभना नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments