scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशएनसीबी ने दिल्ली के जामिया नगर से 50 किग्रा हेरोइन, 30 लाख रुपये नकद जब्त किये

एनसीबी ने दिल्ली के जामिया नगर से 50 किग्रा हेरोइन, 30 लाख रुपये नकद जब्त किये

Text Size:

नयी दिल्ली,28 फरवरी (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उच्च गुणवत्ता की करीब 50 किग्रा हेरोइन, 47 किग्रा अन्य संदिग्ध मादक पदार्थ और 30 लाख रुपये नकद यहां जामिया नगर के शाहीन बाग इलाके से जब्त किया है। संघीय मादक-पदार्थ रोधी एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि उसकी छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

एनसीबी उप निदेशक (अभियान) संजय कुमार सिंह ने बताया कि ये मादक पदार्थ थैलों, जूट की बोरी में और ई-कॉमर्स कंपनियों की पैकेट में लपेट कर रखी हुई थीं।

अधिकारी ने बताया कि ये मादक पदार्थ भारत और अफगानिस्तान के बीच सक्रिय गिरोह के माध्यम से देश में लाये गये थे। आगे की जांच जारी है।

भाषा

सुभाष उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments